फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार बाइक की आमने-सामने के टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम मटियरिया में कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार को पुलिस कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को घुघली सिसवा मुख्य मार्ग पर स्थित मटियरिया निवासी शैलेंद्र (22) और रितेश (14) बाइक से सिसवा आ रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक मौका देखकर फरार हो गया जबकि दोनों बाइक सवार घायलों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों के गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें