फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसे में दो घायल, इलाज के दौरान एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के सिक्टौर चौराहे पर रविवार रात करीब 10 बजे स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान महेंद्र कुमार (41) पुत्र स्व. विद्या प्रसाद निवासी भीटहा, थाना उरुवा के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान महेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। स्कूटी सवार युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, स्कूटी सवार युवक तेज गति से जा रहा था। सिक्टौर चौराहे के पास उसकी स्कूटी की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि महेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें