फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में खूनी संघर्ष: कुसम्ही बाजार में दो पक्षों में तलवार-चाकू से हमला; चार लोग गंभीर घायल, सड़क की जाम

Fri, 24 Apr 2026 12:44 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

कुसम्ही बाजार में बृहस्पतिवार रात सवारी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। तलवार और चाकू से हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के पास बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष की ओर से तलवार और चाकू से हमला किए जाने पर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कालीचरण, गोविंद, सोनू और गुड्डू शामिल हैं। सभी कुस्मी मार्केट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुड्डू कसौधन बजरंग दल से जुड़े हैं और बीच-बचाव में उन्हें चोट आई।

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने गोरखपुर-कसया रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी निमिष पाटील, कैंट सीओ और अन्य फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया।

परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के सद्दाम और जब्बार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया और उनके घर में बड़ी मात्रा में हथियार रखे हैं। पुलिस से छापा मारकर बरामदगी की मांग की गई है। घटना के बाद से सद्दाम, जब्बार समेत पांच आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कालीचरण और सद्दाम दोनों ऑटो चालक हैं। गुरुवार शाम सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था, जो अगले दिन सुबह बढ़ गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। मौके पर चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद ने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें