फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहा रहे दो दोस्तों की डूबने से मौत- एसडीआरएफ टीम ने ढूंढा शव

Thu, 30 May 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
कैंपियरगंज में नदी में डूबे दो युवकों की तलाश करते - फोटो : गोरखपुर न्यूज
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र के नेतवर घाट पर राप्ती नदी में नहाने के दौरान दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों और एसडीआरएफ टीम की मदद से एक घंटे बाद दोनों का शव ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंपियरगंज के नेतवर घाट पर 10 दोस्त बुधवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे एक साथ नहा रहे थे। इस दौरान नगर पंचायत चौमुखा के आनंद राव (18) व अनिकेत मौर्य (16) गहरे पानी में चले गए। दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे।

दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों और एसडीआरएफ टीम की मदद से नाव से दोनों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद दोनों का शव मिला। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोस्तों के डूबने की सूचना पर घाट के आसपास सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे। बताया जा रहा है कि पहले भी वहां लोग डूब चूके हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे परिजन
दोनों दोस्तों के डूबने की सूचना पर परिजन भी नेतवर घाट पर पहुंच गए। शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। फिर शव को लेकर नगर पंचायत चौमुखा अपने घर चले गए। पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव लेने पुलिस गांव पहुंची, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। इसे लेकर काफी देर तक बहस चली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें