फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेजों से जमीन बैनामा कराने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जमीन का बैनामा कराने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान डीहघाट बारी टोला निवासी रीता देवी व देवरिया के लार बाजार निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। मामले में पीड़िता जंतीरा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी खरीदी हुई जमीन पर कुछ लोगों ने उनकी फर्जी पहचान बनाकर बैनामा करा लिया और कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक फर्जी महिला खड़ी कराकर जंतीरा देवी के नाम से आधार कार्ड तैयार करवाया और 20 सितंबर 2023 को उनकी भूमि का फर्जी बैनामा करा लिया। इसके बाद 25 फरवरी 2025 को नायब तहसीलदार के न्यायालय में खारिज दाखिल कराकर खतौनी में अपना नाम दर्ज भी करवा लिया था। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें