फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में पहली बार दो, देवरिया में एक और बस्ती में भी मिला कोरोना पॉजिटिव

Fri, 01 May 2020 10:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : social media
विज्ञापन

गोरखपुर और बस्ती मंडल में ग्रीन जोन में शामिल देवरिया और सिद्धार्थनगर में कोरोना पॉजिटिव के केस मिले हैं। सिद्धार्थनगर में दो और देवरिया में एक केस पाया गया है। सिद्धार्थनगर में दोनों सदर तहसील के बताए जा रहे हैं। दोनों  सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में बने क्वारन्टीन सेंटर में भर्ती हैं। जबकि बस्ती में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहां उनकी संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

विज्ञापन


 बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने तीनों जिलों में चार व्यक्तियों के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की है। उधर सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जिन दो व्यक्तियों की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें एक मुंबई और दूसरा कानपुर से कुछ दिन पहले आया था। दोनों फिलहाल क्वारंटीन हैं।

सिद्धार्थनगर और देवरिया में अब तक एक भी कोरोना का केस न मिलने के कारण ग्रीन जोन में थे, लेकिन दोनों ही जिले अब आरेंज जोन में आ गए हैं। इससे पहले बुधवार को गोरखपुर और महराजगंज के एक-एक व्यक्ति की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई थी।
विज्ञापन


गोरखपुर की महिला दिल्ली से बीमार पिता के साथ आई थी। उसमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे थे। एहतियातन जांच में वह कोरोना पाजिटिव निकली। इस महिला को मिलाकर गोरखपुर में कोरोना संक्रमित दो व्यक्ति मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें