गोरखपुर। खराब मौसम की वजह से फ्लाइट कैंसिल होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट कैंसिल रहीं। इसमें मुंबई की दो और कोलकाता की एक फ्लाइट शामिल है। वहीं, दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट तीन घंटे देरी से पहुंची। फ्लाइट कैंसिल और देरी की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
चार घंटा देरी से आई बिहार संपर्क क्रांति
कोहरे की वजह से ट्रेनें लगातार लेट हो रही हैं। सोमवार को दिल्ली से आने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति चार घंटे की देरी से पहुंची। 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस तीन घंटे, 12558 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस दो और 12554 वैशाली एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से पहुंची। ठंड में परेशान यात्री स्टेशन पर ट्रेनों के लिए इंतजार करते रहे। संवाद