फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में तीन फरवरी को खुलेगा जनऔषधि केंद्र व शापिंग काॅम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में तीन फरवरी को प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र, शापिंग काॅम्प्लेक्स और रैन बसेरा का उद्घाटन हो सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इनका वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर सकते हैं। इसके लिए एम्स प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एम्स में लंबे समय से प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलने की मांग हो रही थी, लेकिन तब एम्स प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा था। अब इस दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। शापिंग काॅम्प्लेक्स खुलने से परिसर में रहने वाले डाॅक्टरों और छात्रों को जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें