फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब मौसम के कारण दो उड़ानें निरस्त, एक भोपाल डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारी बारिश और तेज हवाओं का असर शनिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। खराब मौसम के चलते कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। नवी मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान को मौसम के कारण भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, मुंबई-गोरखपुर की इंडिगो और दिल्ली-गोरखपुर की स्पाइसजेट सेवा रद्द रही।
विज्ञापन

नवी मुंबई से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान निर्धारित समय 11:10 बजे के बजाय शाम 3:50 बजे पहुंची। वापसी उड़ान को 11:55 बजे रवाना होना था, लेकिन यह शाम 6:54 बजे उड़ान भर सकी। इसमें करीब छह घंटे 59 मिनट की देरी हुई। विमान को पहले भोपाल डायवर्ट किया गया, जिसके बाद गोरखपुर के लिए पुनर्निर्धारित किया गया।
इंडिगो की मुंबई-गोरखपुर सेवा भी रद्द रही। फ्लाइट स्टेटस के अनुसार, विमान को दिल्ली डायवर्ट किया गया। इसके अलावा स्पाइसजेट की दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली सेवा भी निरस्त रही। रिपोर्ट में गोरखपुर के खराब मौसम को इसका कारण बताया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से आने-जाने वाली इंडिगो की एक सेवा में 29 मिनट और अकासा की उड़ान में 46 से 52 मिनट तक की देरी रही। हैदराबाद की इंडिगो सेवा भी 13 और 44 मिनट की देरी से संचालित हुई। बंगलूरू की अकासा उड़ान की वापसी में 39 मिनट की देरी हुई। एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने कहा कि यात्री अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें