गोरखपुर। स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर डीएम कृष्ण करुणेश ने सम्मानित किया।
इसमें उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल, मलेरिया इंस्पेक्टर वंदना श्रीवास्तव, नेहा सिंह, एक्स-रे टेक्निशियन रत्नेश, एक्स-रे टेक्नीशियन अश्विनी और बेसिक हेल्थ वर्कर शुभम के अलावा संचारी रोगों की रोकथाम में बेहतर तकनीकी सहयोग के लिए जेई-एईएस कंसल्टेंट डॉ सिद्धेश्वरी सिंह, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीईआईसी मैनेजर डॉ. अर्चना और आयुष्मान भारत योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ संचिता मल्ल शामिल है।
एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे, एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, डीटीओ डॉ. गणेश यादव और ई-ड्रिस्ट्रिक्ट मैनेजर नीरज श्रीवास्तव ने सम्मानित कर्मियाें को बधाई दी है। ब्यूरो