फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो परिवार पहुंचे, फिर भी नहीं हो सकी महिला के शव की शिनाख्त

Fri, 02 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के चिलुआताल नदी किनारे काली मंदिर के पास झाड़ियों में मिले महिला के शव की बृहस्पतिवार को भी पहचान नहीं हो सकी। महिला की गुमशुदगी की जानकारी लेकर दो परिवार गुलरिहा थाने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें शव और उपलब्ध जानकारी के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों परिवारों ने महिला को अपना परिजन नहीं बताया।
विज्ञापन

पुलिस अब महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी जानकारी जुटा रही है। शव की फोटो आसपास के थानों में साझा की गई है ताकि किसी थाने में दर्ज गुमशुदगी से उसका मिलान कराया जा सके। बुधवार को काली मंदिर के पास झाड़ियों में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे मर्चरी हाउस भेज दिया था। महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई गई है। उसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। शव कई दिन पुराना होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें