वर्नेट फार्मास्यूटिकल एमडी विभूति मिश्रा ने बताया कि मैंने सैनिटाइजर बनाने संबंधी लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। सैनिटाइजर की बिक्री काफी घट गई थी, इसके अलावा विभिन्न विभागों का रवैया अपेक्षानुरूप नहीं था। इसलिए मैंने सैनिटाइजर नहीं बनाने का निर्णय लिया और लाइसेंस सरेंडर कर दिया।
आईजीएल के प्रबंधक आत्मानंद सिंह ने बताया कि पिछले साल ही कंपनी की ओर से सैनिटाइजर बनाने संबंधी लाइसेंस सरेंडर कर दिया गया था। डीएम के पास इसके लिए आवेदन दिया जा चुका है। फिलहाल कंपनी सैनिटाइजर नहीं बना रही है।
मोदी केमिकल्स के निदेशक प्रवीण मोदी ने कहा कि अगर कोरोना संक्रमण का मामला ज्यादा बढ़ता है और सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ती है तो तत्काल इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु रूप से हो सकेगी, क्योंकि इस बार कंपनी की क्षमता करीब करीब दोगुनी हो गई है।