फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में कोरोना से दो की मौत, 64 मिले नए पॉजिटिव केस

Mon, 24 Aug 2020 06:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
Corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण तो तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसी के साथ राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेज वृद्धि हो रही है। पिछले एक सप्ताह से हर दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रह रही है।

विज्ञापन


सोमवार को जहां 64 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं 105 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2490 हो गई है। दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

कोरोना महामारी ने एक तरफ जहां हर किसी की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है, वहीं इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में इस बीमारी से स्वस्थ हुए मरीजों के विभागीय आंकड़े पर नजर डालें तो 17 अगस्त को 56, 18 अगस्त को 116, 19 अगस्त को 122, 20 अगस्त को 116, 21 अगस्त को 137, 22 अगस्त को 18, 23 अगस्त को 74 और 24 अगस्त को 105 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को शाम तक 919 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 855 निगेटिव और 64 पॉजिटिव केस मिले। इनमें कसया क्षेत्र से छह, फाजिलनगर से तीन, नेबुआ नौरंगिया से दो, सुकरौली से एक, विशुनपुरा से तीन, हाटा से दो, कुबेरस्थान से आठ, तमकुहीराज से छह, रामकोला से 14, खड्डा से दो, मोतीचक से एक, कप्तानगंज से एक, दुदही से 11 और दो मरीज अन्य क्षेत्रों से हैं।

इस तरह अब तक कराई गई 37435 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच में 2490 पॉजिटिव केस मिले हैं,। इनमें 910 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इधर, इस बीमारी से दो और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें