कोराना के मामले में दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को भी जिले में कोरोना से कुल दो मौत हुई है, जबकि कुल 76 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। तीन लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 4567 मामले सामने आए हैं जिसमें 3512 सक्रिय मामले हैं। वहीं 968 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब तक 62 लोगों की कोरोना से जान भी जा चुकी है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को 3152 नमूनों की जांच हुई जिसमें से 2355 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक 81700 लोगों की जांच की जा चुकी है। 2544 लोग होम आइसोलेसन में हैं।
शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में लक्ष्मीपुर व धानी, नौतनवां व अन्य जगहों के चार-चार, सदर के 16, सिसवां के सात, निचलौल व मिठौरा के तीन-तीन, घुघली व बृजमनगंज के दो-दो, परतावल के 17, पनियरा के एक तथा फरेंदा के नौ लोग शामिल है।
समरधीरा में 83 ने कराई जांच
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के समरधीरा बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सीएचसी लक्ष्मीपुर की टीम द्वारा शुक्रवार को कुल 83 लोगों की कोरोना की जांच हुई जिसमें से तीन लोग संक्रमित मिले। लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया की शुक्रवार को आरटीपीसीआर विधि से कुल 83 लोगों का नमूना लिया गया, जिसमें से तीन पॉजिटिव मिले।