फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जीजा साले के गिरोह ने ईंट भट्ठे पर डाली थी डकैती, पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun, 15 Nov 2020 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में ईंट भट्ठा पर डकैती और हैवानियत का पर्दाफाश करते हुए रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रिश्ते में जीजा साले हैं। दोनों बड़हलगंज में किराए का मकान लेकर ऑटो चलाने का काम करते थे। डकैती के समय इनके साथ और लोग भी घटना में शामिल थे सरगना विष्णु बलिया का रहने वाला है जिसे बलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हीं लोगों ने देवरिया में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान झंगहा के नई बाजार निवासी महेंद्र यादव और उसी थाना क्षेत्र के बैरवा निवासी सुनील यादव उर्फ सनी के रूप में हुई है। महेंद्र बड़हलगंज में किराए का कमरा लेकर ऑटो चलाता था उसी ऑटो पर साला सुनील यादव भी साथ में रहता था।

दिन में ऑटो चलाने के दौरान ही यह लोग रेकी करते थे और फिर घटना को अंजाम देते थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहले भी वारदात कर चुके हैं उनके कुछ साथी देवरिया में पकड़े गए हैं तो एक साथी बलिया में पकड़ा गया है। अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 20670 रुपये कैश, पायल, नाक की कील, तीन मोबाइल, तमंचा कारतूस और घटना में इस्तेमाल ऑटो को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

ये हुआ था

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात गगहा इलाके के ईंट भट्ठे पर बदमाशों ने धावा बोला था। यहां पर मजदूर परिवारों को बंधक बनाकर 76 हजार रुपये, नौ मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इसके साथ ही बदमाशों ने दो किशोरियों के साथ छेड़खानी और अप्राकृतिक तरीके से हैवानियत भी की थी। पुलिस घटना के पर्दाफाश को लगी थी कि इसी बीच देवरिया में शुक्रवार को ईंट-भट्ठे पर इसी तरह की वारदात सामने आई। बदमाश बलिया में वारदात करने को निकल पड़े थे कि देवरिया पुलिस और बलिया एसटीएफ ने बदमाशों को दबोच लिया। वहीं रविवार को गोरखपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें