फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर समेत दो कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर समेत दो कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

नौ पॉजिटिव हुए निगेटिव, अब तक 325 हो चुके हैं डिस्चार्ज
बस्ती। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में दो नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें एक पॉजिटिव सीएमओ कार्यालय में तैनात डाटा इंट्री ऑपरेटर है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि दो नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 370 हो गई है। जबकि नौ पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कैली व रुधौली स्थित अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्टिव केस 30 हैं। अब तक 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 325 कोरोना संक्रमित ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिले में अब भी प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। करीब सवा लाख प्रवासी आ चुके हैं। डीएम के मुताबिक अब तक कुल 14729 नमूनों की जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज व स्थानीय स्तर पर ट्रूनेट मशीन से कराई गई है। 13500 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें से 13120 निगेटिव पाए गए हैं। मंगलवार को 211 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। 209 की निगेटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें