फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 50

Mon, 08 Jun 2020 07:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Corona - फोटो : Twitter
विज्ञापन

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव दो लोग मिले हैं। दोनो मुंबई से बीते 3 जून को आए हैं। वहीं एक मरीज कोरोना से युद्ध जीता है। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इन दिनो कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने के साथ ही स्वस्थ होने वालो की संख्या भी बढ़ रही है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 4 जून को भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट 8 जून की शाम को मिली है। जिसके अनुसार  जांच में दो नमूना पॉजिटिव मिला है। पहला मरीज मिश्रौलिया एवं दूसरा बेनीगंज का निवासी है, दोनो मुंबई से आए हैं।

इन दोनों को कोविड केयर अस्पताल पुरैना में भेजा गया है। वही  एक मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किया गया है, जो कैंपियरगंज का निवासी है। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या अब 50 हो गई है। अब तक कुल कोरोना मामले 87 हो गए हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 36 है। सोमवार को 117 नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें