फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुन्नस में दो भाइयों पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 01 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत देवराडतुला निवासी अन्नू शर्मा पत्नी सुधीर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल को गांव की मुख्य सड़क के पास शिवम सिंह और ऋषु सिंह अपने एक अज्ञात साथी के साथ पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने उनके बेटे प्रिंस शर्मा और भतीजे आकाश शर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने मारपीट के बाद जान-माल की धमकी भी दी। थाना प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें