फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोगी के साथ दो तीमारदारों को मिलेगा एंट्री पास, दलालों पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दलालों पर रोक लगाने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने भर्ती रोगियों के तीमारदारों को प्रवेश पास देने का फैसला लिया है। एक रोगी के साथ केवल दो तीमारदारों को ही पास मिलेगा। बिना प्रवेश पास अस्पताल में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


वार्डों में कोई भी व्यक्ति आसानी से चला जाता है। परिसर में सक्रिय दलाल इसका फायदा उठाते थे। रोगियों के पास तीन-चार तीमारदार रहते थे। इससे रोगियों के साथ-साथ डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ काे भी परेशानी होती थी। जिला अस्पताल प्रशासन की इस पहल से दलालों पर रोक लगाई जा सकेगी। गेट पर दो गार्ड खड़े रहेंगे। तीमारदार उन्हें पास दिखाकर ही अंदर जाएंगे। रोगी जब डिस्चार्ज होगा तो पास जमा करा लिया जाएगा। डिस्चार्ज व रेफर के बिना रोगियों को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। यदि कोई तीमारदार अपनी मर्जी से रोगी को ले जाना चाहता है तो उसे कारण बताना होगा। उसका नाम-पता व मोबाइल नंबर नोट किया जाएगा।

लगवाया गया इन्वर्टर

जिला अस्पताल में बिजली चले जाने पर जेनरेटर की व्यवस्था है। लेकिन जेनरेटर चालू होने तक इमरजेंसी में अंधेरा रहता है जिससे रोगियों के उपचार में दिक्कत आती है। बिजली चले जाने के बाद भी अंधेरा न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन में इमरजेंसी में इन्वर्टर लगवा दिया है।
विज्ञापन


रोगियों के समुचित उपचार के साथ ही अस्पताल को दलालों से पूरी तरह मुक्त करने पर हम काम कर रहे हैं। इंप्लांट के लिए टेंडर होने जा रहा है। रोगी के साथ दो तीमारदारों को प्रवेश पास दिया जाएगा। पास के बिना किसी को अस्पताल में जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

-डा. राजेंद्र ठाकुर, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें