गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों के सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाये जाने के फलस्वरूप रेक संरचना में परिवर्तन किया है।
इसके तहत गोरखपुर-कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 10 नवम्बर से गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 13 नवम्बर, गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 16 नवम्बर, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 04 नवम्बर, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 04 नवम्बर, गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 07 नवम्बर से कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
इसके अलावा गोरखपुर-जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 18 नवम्बर, गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 05 नवम्बर, गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 07 नवम्बर, गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 05 नवम्बर, गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 04 नवम्बर से गोरखपुर-शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 11 नवम्बर, गोरखपुर-पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 07 नवम्बर, गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 15 नवम्बर, गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 20 नवम्बर से कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 15 नवम्बर से जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे। गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 17 नवम्बर, गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर एवं कोलकाता से 20 नवम्बर, गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 21 नवम्बर तथा कोलकाता से 22 नवम्बर, गोरखपुर-सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 19 नवम्बर से कुल 21 कोच लगाये जायेंगे। गोरखपुर-देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 06 नवम्बर से कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।