फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो सहायक अध्यापक निलंबित, तीन से स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसआईआर में बतौर बीएलओ की लापरवाही समाने आने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। आदेशों में कहा गया है कि निर्वाचन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के प्रति उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। वहीं तीन शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह ने ये कार्रवाई की है। 2025 के निर्वाचक नामावली के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षकों की तैनाती बीएलओ के तौर पर की गई थी। डीएम के निर्देश पर इनकी तैनाती की गई।
विज्ञापन

विकास खंड उरुवा कमालचक के सहायक अध्यापक अरुण त्रिपाठी की तैनाती की गई थी। लेकिन उच्चाधिकारियों के बार-बार निर्देशित के बाद भी जिम्मेदारी नहीं निभाई जा रही थी। ऐसे में उप्र बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वर्ग नियमावली 1973 और कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के तहत उल्लंघन के दोषी पाए गए। इन्हें तत्काल निलंबित करते हुए इन्हें ब्लाॅक संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है।
ऐसे ही, विकास खंड पिपरौली के प्राथमिक विद्यालय महुआडाबर सहायक अध्यापक शिव कुमार उमर को भी सेवा नियमावली में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित किया गया है। इनकी भी सेवा बतौर बीएलओ मैपिंग 2025 के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मैपिंग के लिए लगाई थी, जिन्हें फोन से कई बार सूचित भी किया गया। लेकिन इसके बाद भी शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में रुचि नहीं दिखाई और सेवा नियमावली का उल्लंघन किया। ऐसे में इन्हें भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा विकास खंड खोराबार की शिक्षामित्र रेणु श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय चितवन बनकटिया शिक्षामित्र अर्चना के अलावा विकास खंड पाली भक्सा की सुनीता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनकी सबकी ड्यूटी बतौर बीएलओ के लगाई गई थी। लेकिन अभी तक इन्होंने मैपिंग का काम नहीं शुरू किया था। इसी वजह से इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें