फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तमकुही रोड स्टेशन पर युवक को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरानी रंजिश में गोमतीनगर एक्सप्रेस में चढ़ते समय युवक को मारी थी गोली
विज्ञापन

- एक नामजद आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल

- गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से पकड़े गए दोनों आरोपी

गोरखपुर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने के मामले में जीआरपी गोरखपुर ने सोमवार को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के दोमाठ गांव निवासी गोविंद चौहान और राजू यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में एक अन्य नामजद आरोपी को 22 अक्तूबर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से पकड़ा गया। उनके खिलाफ जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 19 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे तमकुही रोड स्टेशन पर खड़ी ट्रेन संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस से राजन शर्मा अपने परिवार के साथ लखनऊ जाने के लिए पहुंचे थे। ट्रेन में चढ़ने के बाद वह पानी लेने नीचे उतरे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए राजन ने ट्रेन में चढ़ने कोशिश तो आरोपियों ने उनके दाहिने पैर में पीछे से गोली मार दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। एसपी के मुताबिक, पूछताछ में गोविंद चौहान और राजू यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश में हमला करने की बात बताई। मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें