फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 25 हजार के इनामी और गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हरपुर बुदहट पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिलुआताल के कशहरा निवासी संदीप सिंह और खजनी के बरपार टोला रहरवा निवासी विशाल गुप्ता के रूप में हुई है। संदीप, जेल में बंद माफिया चंदन सिंह का साथी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। संदीप सिंह पर 2010 से अब तक चिलुआताल, गुलरिहा, कैंपियरगंज, शाहपुर, उरुवा बाजार, बेलीपार, खोराबार और गीडा थाने में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे संगीन मामलों में 27 केस दर्ज हैं। वहीं विशाल गुप्ता बीते 13 अप्रैल की रात को साथियों के साथ एक व्यक्ति के घर के सामने खड़ी दो पिकअप गाड़ियों को अनाज समेत चोरी करने का आरोपी है। उन्होंने बताया कि विशाल गुप्ता चोरी और वाहन तस्करी के संगठित गिरोह का गुर्गा है। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें