फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2023 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो कैंपियरगंज (गोरखपुर)।

सार

 एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
कैंपियरगंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए नंदलाल और राजाराम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राहक सेवा केंद्र से रुपया निकलवाने के बहाने दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों में से एक की उम्र 45 और एक की 55 साल है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैंपियरगंज के इंदरपुर के टोला भानपुर निवासी नंदलाल (45) और यहीं के राजाराम (55) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया है कि एक जून को उसे रुपये निकालने थे।

गांव के पास के ही दोनों आरोपी बाइक से उधर जा रहे थे। मदद के बहाने दोनों ने बैठा लिया और ग्राहक सेवा केंद्र लेकर चले गए। रास्ते में कोल्ड डि्रंक में नशीला पाउडर मिला दिया और इसके बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला को एक मकान में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में महिला सफाईकर्मी से दुष्कर्म करता था सुपरवाइजर, गिरफ्तार

Trending Videos
विज्ञापन

मामला उजागर होने पर गांव में पंचायत शुरू हो गई। महिला पर दबाव दिया जाने लगा, लेकिन वह नहीं मानी और दो दिन बाद तीन जून को थाने पहुंच गई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज तो दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही थी।

उधर, आरोपी पीड़िता पर दबाव बना रहे थे। इसी बीच पीड़िता फरियाद लेकर एसएसपी के पास पहुंच गई। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें