गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी सगे भाइयों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। इनकी पहचान पकड़ी दक्षिण टोला निवासी बृजेश और बिरजु के रूप में हुई है। आरोप है कि इन दोनों की पिटाई से घर के पास के ही एक युवक की मौत हो गई थी। ब्यूरो