फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिविल लाइंस इलाके में मुंबई के व्यापारी से की थी छिनौती, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

नौ अप्रैल को मुंबई के नारायण बिल्डिंग निवासी कुमार पाल लोढ़ा गोरखपुर आए थे। वह पांडेयहाता बाजार में काम खत्म कर ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में सिविल लाइंस इलाके में गोकुल अतिथि भवन के आगे ई-रिक्शा से उतरते समय बाइक सवार दो आरोपियों ने उनका बैग छीन लिया और भाग गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र में मुंबई के व्यापारी से दिनदहाड़े छिनैती की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी बेलघाट इलाके के नरगड़ा जंगा सिंह निवासी लालजी निषाद और संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। लालजी पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती के 70 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बीते नौ अप्रैल को मुंबई के नारायण बिल्डिंग निवासी कुमार पाल लोढ़ा गोरखपुर आए थे।

वह पांडेयहाता बाजार में काम खत्म कर ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में सिविल लाइंस इलाके में गोकुल अतिथि भवन के आगे ई-रिक्शा से उतरते समय बाइक सवार दो आरोपियों ने उनका बैग छीन लिया और भाग गए। बैग में करीब 2.70 लाख रुपये और मोबाइल फोन था। व्यापारी की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बेलघाट इलाके के नरगड़ा जंगा सिंह निवासी लालजी निषाद और संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर 70 हजार रुपये और बाइक बरामद कर ली गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी लालजी निषाद पर विभिन्न थानों में 48 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम शामिल हैं। वहीं, दूसरे आरोपी राजेंद्र प्रसाद पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें