फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गाड़ी बुक कर फर्जी कागजात बनाकर बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार, नेपाल तक फैला था कारोबार

Sat, 07 Jan 2023 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि पांच जनवरी को अंकित नाम के युवक ने बताया कि उसकी कार को दो युवकों ने बुक किया। रुपये न देने पर कार वापस मांगने पर दोनों ने मोबाइल फोन बंद कर लिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ा तो उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने गाड़ी बुक कर फर्जी आधार कार्ड की मदद से कागजात तैयार करने के आरोप में दो युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गाड़ी को नेपाल में बेचने के फिराक में थे। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके के बांसपार कोठी निवासी औरंगजेब उर्फ कक्कू व पश्चिमी चंपारण के चुहड़ी निवासी प्रिंस कुमार मिश्रा के रूप में हुई।

प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि पांच जनवरी को अंकित नाम के युवक ने बताया कि उसकी कार को दो युवकों ने बुक किया। रुपये न देने पर कार वापस मांगने पर दोनों ने मोबाइल फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने संदेह के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ा तो उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी आधार कार्ड की मदद से कागजात तैयार कर लेते हैं फिर नेपाल में कार को बेच देते हैं। इस कार को भी बेचने के फिराक में थे, इसके पहले पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें