राप्तीगंगा (15005) गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस में तीन सांसदों के नाम पर दूसरे लोगों के यात्रा करने के मामले में रेल प्रशासन ने लखनऊ तक ड्यूटी करने वाले टीटीई को निलंबित कर दिया है। टीटीई प्रशांत श्रीवास्तव पर आरोप है कि इस प्रकरण में उन्होंने समय से सूचना कंट्रोल रूम को नहीं दी। इस मामले में उनकी भूमिका की भी जांच हो रही है।
शनिवार को (15005) के एसी कोच में गोरखपुर से हरिद्वार के लिए चार सांसदों के ए-1 कोच में 12 सीटें आरक्षित थीं। ट्रेन में चार की जगह सिर्फ एक सांसद मौजूद थे। बाकी आरक्षित अन्य सीटों पर सांसद नहीं आए। सांसद के नाम पर आरक्षित ए-1 में 19 से 21 और 25 से 27 नंबर की सीटों पर अन्य यात्री सवार थे। जबकि चौथे सांसद के नाम 31 से 33 नंबर की सीटें खाली रहीं।
इसे भी पढ़ें: नाली का रंग बता रहा कितने जघन्य तरीके से की हत्या, लोगों को नहीं हो रहा यकीन