फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां मार्ग पर बृहस्पतिवार को हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक ट्रक में आग लग गई। हादसा, रमवापुर तिवारी गांव के पास मौजूद पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ जब ड्राइवर ट्रक सड़क के किनारे खड़ा कर रहा था। इसी दौरान ट्रक 11 केवी लाइन से छू गया। तार के संपर्क में आते ही ट्रक में आग लग गई, ड्राइवर व क्लीनर ने कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल व आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें