गोरखपुर की एंटीकरप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कैंपियरगंज के तहसीलदार के पेशकार को रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया रहै। सूचना पर एंटी करप्शन की टीम ने घेराबंदी की थी। पहले से तय प्लान के मुताबिक जैसे ही पेशकार अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने घूस की रकम हाथ में पकड़ी, टीम ने रंगे हाथों मौके से ही हिरासत में ले लिया। टीम हिरासत में लेकर पीपीगंज थाने आई। थाने में केस दर्ज करवाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।