फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अभद्र टिप्पणियों से परेशान युवक ने की शिकायत

Thu, 14 May 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरीगंज। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र टिप्पणियों और मानसिक उत्पीड़न से परेशान रामप्रकाश कसौधन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। युवक ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसके सोशल मीडिया चैनल पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहा है और राजनीतिक द्वेष फैलाने की कोशिश कर रहा है। रामप्रकाश कसौधन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले काफी समय से अशोक विश्वकर्मा नाम की प्रोफाइल से उनके यूट्यूब चैनल पर लगातार अभद्र और अश्लील टिप्पणियां की जा रही हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत पत्र साइबर सेल को भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें