फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू के 27 कॉलेजों की संबद्धत में पेंच, फंस सकता है प्रवेश

Tue, 25 Jun 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़े 27 कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश पर रोक लग सकती है। इन कॉलेजों ने विश्वविद्यालय को संबद्धता विस्तारण के लिए अपना प्रस्ताव नहीं दिया है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए चार बार नोटिस जारी किया है, लेकिन कॉलेजों ने इसका संज्ञान नहीं लिया। अब विश्वविद्यालय ने पांचवीं बार नोटिस जारी कर आठ जुलाई तक प्रस्ताव देने को कहा है। चेतावनी भी दी है कि अब यदि काॅलेज अपने संबद्धता विस्तारण के लिए आगे नहीं आए तो नए सत्र से कॉलेज प्रवेश नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन

एक राजकीय कॉलेज को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी 26 कालेज स्व-वित्तपोषित मान्यता वाले हैं। इनमें 11 काॅलेज गोरखपुर के 10 काॅलेज कुशीनगर के और सात काॅलेज देवरिया के शामिल है। कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने बताया कि जिन काॅलेजों ने चार बार नोटिस के बाद भी संबद्धता विस्तारण के लिए प्रस्ताव नहीं दिया है, उन्हें इसके लिए अंतिम अवसर दिया गया है। आठ जुलाई तक अगर वह इसके लिए आगे नहीं आते हैं तो वहां पर प्रवेश रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें