फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संघ प्रचारक को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक छोटेलाल के 11 जनवरी को निधन के उपरांत संघ कार्यालय माधवधाम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। निधन पर पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सभा में महानगर के स्वयंसेवकों व पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. उमेश सिंह ने कहा कि छोटेलाल गृहस्थ प्रचारक होते हुए भी सीमित संसाधनों में आजीवन राष्ट्र और समाज सेवा में समर्पित रहे। प्रांत प्रचारक प्रमुख अवधेश ने उन्हें सादगी की प्रतिमूर्ति बताया। विभाग संचालक शेषनाथ ने उनकी विनम्रता और सहजता के संस्मरण साझा किए। विभाग प्रचारक अजय नारायण ने बताया कि अंतिम दिनों में भी उनकी चेतना प्रखर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें