सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित शोकसभा में उपस्थित शिक्षक।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रोफेसर को पितृशोक, विवि परिसर में हुई शोकसभा
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो. दीपक बाबू के पिता राम नरेश मिश्रा के निधन पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में शोकसभा की गई।
कुलसचिव डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय परिवार परंपरा में परिवार के सदस्यों की अंतरंगता एवं आत्मीयता महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में परिवार के किसी सदस्य का आकस्मिक रूप से हमेशा के लिए चले जाना अत्यंत ही कष्टकारी होता है। शोकसभा में डॉ सत्येंद्र दुबे, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ धर्मेंद्र, डॉ. नीरज, डॉ. मयंक डॉ रवि कांत शुक्ला, डॉ. सरिता सिंह, डॉ जसवंत यादव एवं डॉ. अविनाश प्रताप सिंह मौजूद थे।