फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंधी-बारिश से पेड़ और खंभे गिरे, 40 गांवों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरौली (गोरखपुर)। नौसड़ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 40 गांवों में शुक्रवार मध्यरात्रि से बिजली आपूर्ति ठप है। आंधी-पानी के बीच कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नौसड़ उपकेंद्र से जुड़े नेवास, बरवार, बरहुवा, साथीपार, नंदपार, जैतपुर, बड़गहन और तेनुआ समेत करीब 40 गांवों में रात से ही अंधेरा पसरा है। बिजली न होने से घरों में पानी की मोटर चलाने समेत कई जरूरी काम प्रभावित हुए। शनिवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे भी घरों में रहे, जिससे बिजली कटौती की परेशानी और बढ़ गई।
-
आंधी-पानी के बीच लाइन दुरुस्त करने में जुटी टीम
बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय कर्मचारी तेज बारिश और हवा के बीच मौके पर जुटे हैं। नौसड़ के जेई विपिन सिंह के नेतृत्व में टीम गिरे पेड़, पोल और क्षतिग्रस्त तारों को हटाकर विद्युत लाइन दुरुस्त करने में लगी है। कई स्थानों पर रास्ते में गिरे पेड़ों और खंभों को हटाने के साथ ही लाइन की मरम्मत की जा रही है। जेई ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ और खंभे गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। मुन्ना यादव, अरविंद सहानी, श्रवण कुमार, जितेंद्र निषाद, दीपक कुमार, नितेश कुमार, प्रमोद चौहान, श्याम यादव सहित विभिन्न कर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें