गोरखपुर जिले के तरकुलहा मंदिर परिसर में सोमवार को ताड़ का पेड़ गिरने से दुकानदार शुभम चौहान (28) की मौत हो गई। कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। तीन-चार लोगों को हल्की चोटें आईं है। पुलिस ने दुकानदारों की मदद से पेड़ को हटवाया। शुभम अवधपुर गांव का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पंद्रह अगस्त होने की वजह से काफी भीड़ थी। सुबह अचानक परिसर में स्थित एक ताड़ का पेड़ दुकानों पर गिर गया। दुकानदार शुभम अंदर दब गया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
पेड़ से गिरने से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची ने दुकानदारों की मदद से पेड़ को हटाया। दुकानदारों ने हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।