फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरा रहे कूड़ा, सांसत में लोग

विज्ञापन
बढ़नी के मिल कॉलोनी में फेंका गया कूड़ा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सड़क पर गिरा रहे कूड़ा, सांसत में लोग
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च कर बने डंपिंग ग्राउंड का नहीं हो रहा उपयोग
नगर पंचायत बढ़नी की मिल कॉलोनी में कूड़ा निस्तारण के लिए बना है डंपिंग ग्राउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। लाखों रुपये खर्च कर मिल कॉलोनी में बनाए गए कूड़ाघर (डंपिंग ग्राउंड) के बजाए नगर का कूड़ा-कचरा सड़क पर गिरा देने से लोगों को परेशानी हो रही है। वार्डों के लोग संक्रामक बीमारियों की आशंका में सहमे रहते हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो मिल कॉलोनी में कूड़े-कचरे के निस्तारण के लिए बनाए गए डंपिंग ग्राउंड में आज तक कूड़ा-करकट नहीं रखा गया। सफाई कर्मी मनमर्जी से सड़क के इधर-उधर कूड़ा फेंक दे रहे हैं। साफ-सुथरी कॉलोनी को कूड़ा पड़ाव बना दिया गया है। इससे उठने वाली दुर्गंध से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। कुछ वर्ष पूर्व गंदगी के कारण पूरे नगर पंचायत में डेंगू का प्रकोप फैल गया था, जिसके कारण कुछ लोगों की मौत हो गई थी। बावजूद, नगर पंचायत प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

बढ़नी कस्बे में कूड़ा प्रबंधन को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। -निसार बागी, चेयरमैन नगर पंचायत बढ़नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें