फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब सामान में MRP देखकर ही नेपाल ट्रक भेजेंगे ट्रांसपोर्टर, नए नियम के कारण बॉर्डर पर फंसीं माल लदी गाड़ी

Sat, 09 May 2026 08:13 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

भारत के ट्रांसपोर्टर अब सामान में एमआरपी देखकर ही ट्रक नेपाल भेजेंगे। सामान पर बिना एमआरपी के नेपाल में न प्रवेश करने के नए नियम के कारण बॉर्डर पर माल से भरे ट्रक फंसे हैं। 
विज्ञापन
बॉर्डर पर सख्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सरकार के नए नियम लागू होने के बाद बिना एमआरपी वाले सामान से भरे कई ट्रक बॉर्डर पर फंस गए हैं। ट्रांसपोर्टर अब व्यापारियों की ओर से बुक किए जाने वाले सामान की एमआरपी चेक कराएंगे, इसके बाद ही बुकिंग करेंगे ताकि नेपाल जाने में ट्रक को बॉर्डर पर न रोका जा सके।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर फारुख अब्दुल्ला ने बताया कि शुक्रवार को नेपाल बार्डर पर खड़े हमारे दो ट्रकों में से जिसका एमआरपी था उसको छोड़कर बाकी माल बॉर्डर पर उतार दिया गया। एमआरपी वाले माल को ट्रक में रखकर प्रवेश कराया गया है। 

ट्रांसपोर्टर सुनील यादव ने बताया कि नुकसान तो व्यापारी व हमारा दोनों का हुआ है। अब ट्रांसपोर्टरों ने निर्णय लिया है कि सामान पर एमआरपी देखकर ही ट्रक से नेपाल भेजेंगे ताकि परेशानी न हो।
विज्ञापन
Trending Videos

नेपाल भेजे जाने वाले सामान पर अब एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) अंकित होना अनिवार्य हो गया है। इसके चलते ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

 
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर पर जिन ट्रकों में बिना एमआरपी का माल पाया जा रहा है, उन्हें नेपाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। कई मामलों में बॉर्डर पर ही बिना एमआरपी वाले सामान को उतरवाकर बाकी माल को नेपाल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें