फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रांसपोर्टनगर से देवरिया बाईपास फ्लाईओवर का काम तेज, सात पाइल कैप तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज चौराहा तक कुल 550 करोड़ रुपये में बनना है सिक्सलेन फ्लाईओवर
विज्ञापन

-देवरिया बाईपास तिराहे से देवरिया रोड पर भी जल्द शुरू होगा फोरलेन फ्लाईओवर का काम

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर से गोपलापुर तक बन रहे सिक्सलेन फ्लाईओवर के लिए अब तक सात पाइल कैप बना लिए गए हैं। जल्द ही देवरिया बाईपास तिराहे से तारामंडल पर फोरलेन फ्लाईओवर के लिए पाइल कैप का निर्माण कार्य शुरू होगा। सेतु निगम ने छह महीने में सभी 107 पाइल कैप तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज तक सिक्सलेन बनाया जाना है। इसी फ्लाईओवर से लिंक करके देवरिया बाईपास रोड पर उतरने के लिए 434 मीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर भी बनेगा। इस परियोजना पर कुल 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने फरवरी 2023 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सिक्सलेन फ्लाईओवर से लिंक करके देवरिया बाईपास रोड पर फ्लाईओवर पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप उतरेगा। इसके लिए देवरिया रोड पर पिलर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

- फ्लाईओवर के दोनों तरफ बनेगा सर्विस लेन

ट्रांसपोर्टनगर से देवरिया बाईपास तिराहा और देवरिया रोड पर बनने वाले फ्लाईओवर के दोनाें तरफ सर्विसलेन बनाई जाएगी। इस सर्विस लेन की चौड़ाई दोनों तरफ 12-12 मीटर होगी। इसके अलावा देवरिया बाईपास तिराहा पर दोनों फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए गोलंबर बनाया जाएगा। इस गोलंबर की लंबाई तकरीबन 35 मीटर होगा।
विज्ञापन


फोरलेन निर्माण को शासन से मिला 81.48 करोड़
ट्रांसपोर्टनगर चौराहा से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ छह लेन और देवरिया बाईपास रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर के लिए शासन से 81.48 करोड़ रुपया जारी कर दिया है। इस धनराशि के जारी होने से फोरलेन के निर्माण कार्य और तेजी आने की उम्मीद है।
-
कोट
तीन साल में पूरा होगा निर्माण कार्य

इस परियोजना का अब तक सात फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। तीन साल में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
केडी सिंह, सहायक अभियंता सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें