फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रांसपोर्टनगर, खजांची और बरगदवा फ्लाईओवर को मिलेगा नया रूप

Mon, 02 Nov 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के तीन प्रमुख फ्लाईओवर के नीचे की जगह को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की तैयारी है। नगर निगम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में ट्रांसपोर्टनगर, खजांची और बरगदवा फ्लाईओवर के सुंदरीकरण पर कुल 16 करोड़ 63 लाख 57 हजार रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हरियाली, आकर्षक चित्रकारी, रोशनी और बैठने की व्यवस्था के साथ पार्किंग भी होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इसमें सबसे अधिक 12 करोड़ 95 लाख 68 हजार रुपये ट्रांसपोर्टनगर फ्लाईओवर के लिए निर्धारित किए गए हैं। खजांची फ्लाईओवर पर 2 करोड़ 23 लाख 48 हजार और बरगदवा फ्लाईओवर पर एक करोड़ 44 लाख 41 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। योजना के तहत फ्लाईओवर के नीचे हरियाली विकसित करने, पौधे लगाने, आकर्षक चित्रकारी कराने, बैठने के लिए अलग-अलग आकार की सीटें बनाने और रेलिंग लगाने जैसे काम किए जाएंगे। इसके साथ ही सड़क और परिसर में रोशनी की व्यवस्था, रास्तों और पार्किंग में आकर्षक फर्श, किनारों पर पटरी लगाने तथा दिशा बताने वाले संकेतक बोर्ड लगाने का प्रस्ताव है।

ट्रांसपोर्टनगर फ्लाईओवर के नीचे 6,170 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में हरियाली विकसित करने और करीब 6,442 वर्गमीटर हिस्से में चित्रकारी कराने का प्रावधान है। यहां 360 प्रकाश खंभे लगाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। पार्किंग और पैदल चलने वाले हिस्सों को व्यवस्थित करने के साथ बैठने की जगह विकसित की जाएगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा के अनुसार मंजूरी के लिए भेजी गई परियोजना रिपोर्ट में खजांची और बरगदवा फ्लाईओवर के नीचे भी हरियाली, रोशनी, चित्रकारी, बैठने की जगह और पार्किंग को बेहतर बनाने के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें