फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचाही नेग न मिलने पर किन्नरों ने किया हंगामा, बीच बचाव करने पहुंचे शिक्षक का फूटा सिर

Mon, 17 Feb 2020 12:03 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, पादरी बाजार (गोरखपुर)।
विज्ञापन
शाहपुर थाने में मारपीट के बाद पहुंचे किन्नर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर के आजादनगर बिछिया मोहल्ले में रविवार को किन्नरों ने मनचाही नेग न मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान किन्नरों और जिनके घर वे पहुंचे थे, उनके बीच मारपीट हो हुई। विवाद शांत कराने की कोशिश में मोहल्ले के शिक्षक घायल हो गए। उनका सिर फट गया है। तीन किन्नर भी घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने सात किन्नरों को हिरासत में लिया था। मारपीट का मुकदमा दर्ज कर देर शाम शांति भंग करने के आरोप में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन


आजादनगर, बिछिया मोहल्ला निवासी विजय बहादुर सिंह के बेटे विनीत सिंह की चार फरवरी को शादी हुई थी। इसकी जानकारी होने पर जंगल मातादीन से किन्नर ज्योति, सोनू, अंजनी, सीमा, अंजना, मुस्कान व प्रियंका बधाई गाने विनीत के घर गई थीं। आरोप है कि किन्नर 51 हजार रुपये नेग मांग रही थी, जबकि विजय बहादुर सिंह अपने घर में किन्नरों की बधाई गाने की परंपरा न होने की दुहाई दे रहे थे। बाद में उन्होंने 51 सौ रुपये दे भी दिए। उसके बाद किन्नरों का समूह घर के अंदर घुस गया और महिलाओं से सोने का गहने मांगने लगा। इसका विरोध करने पर परिवार के लोगों और किन्नरों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। विजय बहादुर के पड़ोसी सुभाष यादव बीच-बचाव कर रहे थे। इस दौरान उनके सिर में चोट लग गई। किन्नर अंजनी, अंजना और सीमा भी घायल हो गईं। अंजनी और सोनू ने सोने की चेन व बाली छीन लेने का आरोप लगाया है। शाहपुर पुलिस ने किन्नरों को हिरासत में लिया। विजय बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने किन्नरों पर मारपीट और बलवा के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान कई किन्नर भी थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें