फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर जला तार टूटे....रातभर चैन की नींद नहीं ले सके लोग

Fri, 14 Jun 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली जाने के बाद रात में नींद नहीं पूरी हो रही है, दिन में भी लोग बेचैन हो रहे हैं। शहर के कई खंभों पर तारों का मकड़जाल ऐसा है कि फॉल्ट हो जाए तो तार ढूढ़ने में काफी समय बीत जा रहा है। भीषण गर्मी में बृहस्पतिवार को कहीं ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल गई तो कहीं तार टूटने से बिजली चली गई।
विज्ञापन


तिवारीपुर के घोषीपुर में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जला

बक्शीपुर उपकेंद्र से जुड़े तिवारीपुर के घोषीपुर में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार दोपहर 2:30 बजे जल गया। इसके चलते इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने इसकी सूचना अभियंताओं को दी, उसके बाद बिजली कर्मचारियों ने डैमेज ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया। करीब छह घंटे सप्लाई प्रभावित होने के चलते लोगों के घरों में लगा इंवर्टर भी जबाव दे गया और पानी का संकट भी उत्पन्न हो गया। उधर लोग बार-बार अभियंताओं के सीयूजी नंबर पर सप्लाई बहाल होने की जानकारी लेते रहे। करीब 6:30 बजे सप्लाई बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बक्शीपुर एक्सईएन अतुल रघुवंशी ने बताया कि दोपहर में ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली। वर्कशाप से नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर आपूर्ति बहाल कराई गई।

तार टूटने से पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े इलाके में बिजली सप्लाई बाधित

पादरी बाजार उपकेंद्र के लक्ष्मीपुर फीडर से जुड़े इलाके में बुधवार की रात करीब 10 बजे 11 हजार की लाइन का तार टूट कर गिर गया। इसके चलते इंद्रप्रस्थपुरम, शताब्दीपुरम, मानस बिहार कॉलोनी आदि इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 11 हजार की लाइन में फाल्ट होने से दिक्कत हुई थी। रात करीब 12:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन रात भर बिजली की आंख मिचौली जारी रही।एसडीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि रात में थोड़ी दिक्कत हुई थी, बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य कर दिया।
विज्ञापन


तारामंडल में केबल गरम होने से आपूर्ति ठप
तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े इलाके में बृहस्पतिवार को अचानक केबल गरम होने के चलते आपूर्ति ठप हो गई। अभियंता और बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य पूरा कर किसी तरह से सप्लाई बहाल कराई लेकिन बार-बार 10 से 15 मिनट तक सप्लाई बाधित होने का सिलसिला जारी रहा। इसके कारण इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर एक्सईएन नवनीत प्रजापति ने बताया कि गर्मी की वजह से केबल गरम होने से दिक्कत हुई थी, जिसे दुरूस्त कर लिया गया है।

इन इलाकों में रूक-रूक कर आती जाती रही बिजली
गोरखनाथ क्षेत्र के विकास नगर में लो वोल्टेज के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पादरी बाजार और दिव्यनगर में भी लो वोल्टेज से परेशानी अधिक हो गई है। शहर के बक्शीपुर, खोराबार, गोरखनाथ, शहपुर, बिछिया, रूस्तमपुर, तारामंडल, इंद्रानगर, गोपलापुर आदि इलाके में रूक-रूक कर बिजली आती जाती रही। इससे लोगों को परेशानी हुई।
दो भागों में बांटे गए फीडर
बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति देने के लिए सिटी के कई फीडर्स को दो भागों में बांट दिया है। ताकि फीडर्स का लोड कम हो और सप्लाई में किसी प्रकार की प्रॉब्लम ना आए। नगर निगम स्कीम के तहत 32 पोषकों में गुरुवार 33 व 11 केवी उपकेंद्र इंडस्ट्रियल में अजय नगर, कुंतीनगर फीडर दो भागों में बांट कर एक अलग फीडर बनाया है। इसके चलते 6100 कंज्यूमर्स को बेहतर सप्लाई मिल सकेगी।
ओवरलोड फीडर्स को दो भागों में बांट दिया गया है ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिले। गर्मी के चलते सभी अभियंताओं को अलर्ट कर दिया गया है। जिन एरिया में बिजली गड़बड़ी की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल बिजली कर्मचारियों को भेजकर काम कराया जा रहा है। कंज्यूमर्स को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह, एसई शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें