फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीएड परीक्षा : लू ने बिगाड़ा विद्यार्थियों का मिजाज, छात्रा की बिगड़ी तबीयत

Fri, 14 Jun 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में बृहस्पतिवार को शुरू हुईं बीएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं विद्यार्थियों के लिए आफत साबित हुई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थी गर्मी से बेहाल दिखे। कई केंद्रों पर पॉवर कट या खराब पंखों ने परेशानी और बढ़ा दी। कई परीक्षार्थियों के डिहाइड्रेशन का शिकार होने की खबर है। डीडीयू केंद्र पर एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली।
विज्ञापन


परीक्षा के पहले दिन करीब सभी केंद्रों पर परीक्षार्थी गर्मी से बेहाल दिखे। सुबह से सूरज का ताप झेलते हुए जैसे-तैसे केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर भी राहत नहीं मिली। डीडीयू में महाराणा प्रताप परिसर में परीक्षा हो रही है। शिक्षाशास्त्र, एमबीए और शारीरिक शिक्षा विभाग में परीक्षा हुई। बताते हैं कि कई केंद्रों पर पंखे खराब होने से छात्र पसीने से तरबतर दिखे। कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक भी गर्मी से बेहाल दिखे।

डीडीयू और कॉलेजों में शुरू हुई बीएड की परीक्षा में द्वितीय सेमेस्टर में 5197 और चतुर्थ सेमेस्टर में 8813 विद्यार्थी यानी कुल 14,010 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। डीडीयू में महाराणा प्रताप परिसर में यह परीक्षा आयोजित हो रही है। दो पालियों में सुबह 8 से 11 और दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षा चल रही है। अभी 15, 19 और 20 को भी परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें