फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईएफएस से ट्रांसफर करा लिए 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईएफएस से ट्रांसफर करा लिए 20 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी के बैंक खाते से जालसाजों ने धोखाधड़ी कर 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। जानकारी होने पर पीड़ित कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जिस खाते में धनराशि ट्रांसफर की गई है, उसकी भी छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त आईएफएस राम सागर ने तहरीर में बताया है कि उनके एक मित्र का फेसबुक अकाउंट जालसाजों ने हैक कर लिया। दो दिन पूर्व इसी फेसबुक अकाउंट से 20 हजार रुपये की तत्काल आवश्यकता बताकर मैसेज किया। उन्हें लगा कि मित्र को रकम की जरूरत है, इसलिए अपने बैंक खाते से मैसेज में बताए गए एकाउंट में 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उनकी बात अपने मित्र से हुई तो पता चला कि उनका फेसबुक एकाउंट हैक हो गया है। फ्राड होने की जानकारी होने पर रिटायर आईएफएस ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें