ये गाड़ियां नियंत्रित कर चलेंगी
- गाड़ी सं. 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस 16 एवं 18 अक्तूबर को मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
गुरसहायगंज स्टेशन पर रुकेगी छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15083/15084 छपरा-फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस का गुरसहायगंज स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया है। छपरा से 17 अक्तूबर से चलने वाली 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन पर 11:33 बजे पहुंचकर 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। फर्रुखाबाद से 17 अक्तूबर से चलने वाली 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन पर 15:20 बजे पहुंचकर 15:22 बजे प्रस्थान करेगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर बुढ़वल-सीतापुर खंड स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते बुढ़वल स्टेशन पर एक सप्ताह तक ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। इस रूट पर 07 से 15 अक्तूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 16 से 19 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य होना है। इसके चलते सभी गाड़ियों का बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव 12 से 19 अक्तूबर तक नहीं रहेगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। ब्यूरो