फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 12 किमी तक एक ही पटरी पर आगे-पीछे दौड़ेंगी ट्रेनें, दूसरे ट्रेनों की भी रफ्तार बढ़ेगी

Mon, 26 Jan 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पूर्वोत्तर रेलवे पर अब तक 138.57 किलोमीटर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2025-26 में इस रेलवे पर गोविंदनगर-टिनिच-गौर-बभनान (24.64 किमी) और बभनान-स्वामी नारायण छपिया (12 किमी.) खंड समेत कुल 36.64 किमी ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य पूर्ण किया गया।
विज्ञापन
भारतीय रेल( सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित बभनान-परसा तिवारी-स्वामी नारायण छपिया स्टेशन के बीच 12 किमी लंबाई में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग की कमीशनिंग का कार्य पूरा हो गया है। इसके लिए यातायात ब्लॉक नहीं लिया गया जिसके चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित नहीं हुआ। अब इस रूट पर जल्द ही ट्रेनें आगे-पीछे चलने लगेंगी।
विज्ञापन

बभनान-स्वामी नारायण छपिया खंड के ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य पूर्ण होने से लाइन क्षमता में वृद्धि हुई है। इससे ज्यादा संख्या में ट्रेनों को चलाने में आसानी होगी। इसके अतिरिक्त ट्रेनों के समय-पालन में सुधार होगा। इस काम में प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर एमएल मकवाना के कुशल नेतृत्व में उनकी टीम ने इस ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग की कमीशनिंग कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पूर्वोत्तर रेलवे पर अब तक 138.57 किलोमीटर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2025-26 में इस रेलवे पर गोविंदनगर-टिनिच-गौर-बभनान (24.64 किमी) और बभनान-स्वामी नारायण छपिया (12 किमी.) खंड समेत कुल 36.64 किमी ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य पूर्ण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें