फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाल अधिकार और संरक्षण पर पीयर एजुकेटर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Wed, 15 Jul 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। मानव संसाधन व महिला विकास संस्थान की ओर से संचालित बाल संरक्षण और बाल अधिकार जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को पंचायत भवन कठेला शर्की में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इटवा और बढ़नी ब्लॉक की पीयर एजुकेटर्स के लिए आयोजित प्रशिक्षण में एमआईएस अभिषेक मिश्रा ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है और इन अधिकारों की रक्षा समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जिला सलाहकार जयप्रकाश गुप्ता ने बाल विवाह, बालश्रम, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी और लैंगिक भेदभाव के प्रति जागरूक करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस हेल्पलाइन 112 की जानकारी दी।
विज्ञापन

फील्ड कोऑर्डिनेटर अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि पीयर एजुकेटर्स अपने गांव और विद्यालयों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम में समूह चर्चा और गतिविधियों के माध्यम से बाल संरक्षण कानून, शिक्षा का अधिकार और सुरक्षित वातावरण की जानकारी दी गई। अंत में किशोरियों को ''''बढ़ते बच्चे'''' शॉर्ट फिल्म दिखाई गई और थाना कठेला का भ्रमण कराकर मिशन शक्ति, साइबर सेल और बाल कल्याण पुलिस अधिकारी की भूमिका से अवगत कराया गया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने गांवों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें