फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 496 प्रशिक्षु दरोगा की ट्रेनिंग पूरी, अब मिलेगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में स्थित पीटीएस में ट्रेनिंग ले रहे 496 प्रशिक्षु उप निरीक्षक की ट्रेनिंग शनिवार को पूरी होने के बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडीजी जोन डाॅ. केएस प्रताप कुमार ने परेड की सलामी ली और सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को बधाई दी। अब सभी प्रशिक्षु दरोगा को जिलों में तैनाती मिलेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर पीटीएस में 496 प्रशिक्षु उप निरीक्षक ने अपना प्रशिक्षण प्राप्त किया। शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में संदीप सिंह के नेतृत्व में 12 टोलियां 10:30 बजे ग्राउंड पर पहुंचीं। 11 बजे एडीजी डाॅ. केएस प्रताप कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। 11:10 बजे प्रशिक्षुओं का मार्च हुआ। डीआईजी पीटीएस संजय सिंह ने प्रशिक्षण लिए उप निरीक्षको का रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि 13 मार्च 2023 से यह प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में पहला स्थान संदीप सिंह का रहा, जबकि दूसरे पर सौरभ सिंह चंदेल और तीसरे स्थान पर सचिन बाबू रहे।
विज्ञापन

एडीजी डाॅ. केएस प्रताप कुमार ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों से कहा कि आपने एक वर्षीय कठिन परिश्रम से उपनिरीक्षक का प्रशिक्षण लेकर जनसेवा के लिए कमर कसी है। जनता के न्याय के लिए, ईश्वर आपको बल प्रदान करे, मैं आप सभी को बधाई देता हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें