फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वैशाली सुपरफास्ट आधे घंटे व बिहार संपर्क क्रांति पौने तीन घंटे देरी से चली

Tue, 12 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन गोरखधाम में पावदान पर इस तरह चढ़कर कर यात्रा करते यात्री।अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक के आखिरी दिन भी सीआरएस चेकिंग के चलते पीछे हो गई बिहार संपर्क क्रांति
विज्ञापन

ट्रेनों का आवागमन शुरू होने पर यात्रियों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तीसरी लाइन के सीआरएस निरीक्षण के चलते सोमवार को बिहार संपर्क क्रांति करीब पौने तीन घंटे की देरी से गोरखपुर स्टेशन पहुंची। हालांकि वैशाली सुपरफास्ट केवल 35 मिनट लेट हुई। गोरखपुर से चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चली। कैंट स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग और तीसरी लाइन का काम पूरा होने के बाद गोरखपुर-छपरा रूट पर ट्रेनों का आवागमन मंगलवार से सामान्य हो जाएगा।
सोमवार को गोरखपुर कैंट स्टेशन पर लिए गए मेगा ब्लॉक का अंतिम दिन था। सुबह 10 बजे से रेल ट्रैक पर सीआरएस का निरीक्षण शुरू हो गया। बीच-बीच में दूसरी लाइन पर मालगाड़ियों को गुजारकर अन्य तैयारियों को भी परखा गया। शाम सवा पांच बजे वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पहुंची। गोरखपुर से चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से प्लेटफार्म नंबर 9 से छूटी। बीच में स्पीड ट्रायल के चलते बिहार संपर्क क्रांति को रोका गया था। शाम 6.30 बजे यह ट्रेन भी गोरखपुर जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


बिहार संपर्क क्रांति के यात्री रहे परेशान
ट्रेनों के निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन के चलते दिन में गोरखपुर स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता था, लेकिन सोमवार को गोरखधाम एक्सप्रेस और वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय से चलने की सूचना पर दोपहर 3 बजे ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी। हालांकि सोमवार को भी बिहार संपर्क क्रांति के पौने तीन घंटे लेट होने की वजह से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

वैशाली से यात्रा के लिए स्टेशन पहुंचे बृजेश राय, सुरेंद्र सिंह आदि यात्रियों का कहना था कि आज ट्रेनों का संचालन समय से होने की सूचना डिस्प्ले बोर्ड पर दिख रही है। रविवार को वे लोग ट्रेन के अत्यधिक लेट होने की वजह से अपना टिकट कैंसिल कराकर घर लौट गए थे। बिहार संपर्क क्रांति से परिवार समेत यात्रा के लिए पहुंचे राजेंद्र सिंह का कहना था कि ट्रेन लेट होने से काफी परेशानी हो रही है। उम्मीद थी कि आज ट्रेन सही समय पर आएगी, लेकिन आज भी इसे पीछे किसी स्टेशन पर रोक दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें