अलग-अलग स्टेशनों पर चल रहे नान इंटरलाक की वजह से आई है दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने 05141 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी को अपरिहार्य कारणों से 12 सितंबर को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा छपरा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए गए ब्लॉक के कारण गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर सीवान में यात्रा समाप्त करेगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
इन गाड़ियों का होगा शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन-
- गोरखपुर से 13 सितंबर से 02 अक्तूबर तक चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर सीवान स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
- छपरा से 13 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर सीवान स्टेशन से चलाई जाएगी।
25 सितंबर को निरस्त रहेगी गोरखपुर-यशवंतपुर
गोरखपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल अन्तर्गत माकुडी-सिरपुर टाउन-सिरपुर कागज नगर स्टेशनों के मध्य प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलाकिंग एवं तीसरी लाइन के निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के चलते गोरखपुर-यशवंतपुर ट्रेन प्रभावित होगी।
निरस्तीकरण-
- चेन्नई सेंट्रल से 22 सितंबर को चलने वाली 16093 चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 25 सितंबर को चलने वाली 16094 लखनऊ जं.- चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 25 सितंबर को चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- यशवंतपुर से 27 सितंबर को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-
इनका होगा मार्ग परिवर्तन-
- यशवंतपुर से 25 सितंबर को चलने वाली 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग धरमावरम-गुंतकल-सिकंदराबाद-काजीपेट-बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-मुदखेड-पिंपल खुटी-माजरी के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी काजीपेट, रामगुंडम, मंचिर्याल, बेल्लमपल्ली, बल्हारशाह एवं चन्द्रपुर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
- गोरखपुर से 22 सितंबर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटारसी-नागपुर-बल्हारशाह-वारंगल-विजयवाड़ा-चेन्नई सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग माजरी-मुदखेड-पिंपल खुटी-निजामाबाद-पेडापल्ली के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज नगर, बेल्लमपल्ली, मंचिर्याल एवं रामगुंडम स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
- हैदराबाद से 22 सितंबर को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग काजीपेट-बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी-वीरागंना लक्ष्मीबाई जं.-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-निजामाबाद-पूर्णा-अकोला-खंडवा-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी काजीपेट, पेडापल्ली, मंचिर्याल, बल्हारशाह एवं नागपुर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
रि-शिड्यूलिंग-
- गोरखपुर से 13 एवं 20 सितंबर को चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 16 सितंबर को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।